3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PNB की इस स्कीम में जमा करें 2 लाख रुपये और पाएं 76,000 का फिक्स ब्याज

Punjab National Bank FD Return: पंजाब नेशनल बैंक 390 दिन की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इस एफडी में सामान्य नागरिकों को 6.60 फीसदी, सीनियर सिटीजंस को 7.10 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.40 फीसदी ब्याज दर ऑफर हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 11 Aug 2025, 9:27 AM IST

Punjab National Bank Scheme

पीएनबी एफडी स्कीम्स में अच्छा ब्याज ऑफर कर रही है। (PC: Gemini)

Punjab National Bank FD Return: पिछले कुछ समय से भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ऐसे में शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना काफी रिस्की हो गया है। अगर आप सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी भी एक विकल्प है। एफडी एक ट्रेडिशनल इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट है। वर्षों से लोग इसमें पैसा लगा रहे हैं। हालांकि, समय के साथ एफडी पर रिटर्न भी घटता गया है। आज हम पंजाब नेशनल बैंक की एफडी स्कीम्स में मिलने वाले रिटर्न की बात करेंगे।

PNB की इस FD में मिलता है सबसे ज्यादा रिटर्न

पंजाब नेशनल बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी अपने ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। पीएनबी सामान्य नागरिकों, सीनियर सिटीजंस और सुपर सीनियर सिटीजंस को अलग-अलग ब्याज दर ऑफर कर रहा है। पीएनबी सबसे ज्यादा ब्याज 390 दिन की एफडी पर ऑफर कर रहा है। इस एफडी में सामान्य नागरिकों को 6.60 फीसदी, सीनियर सिटीजंस को 7.10 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.40 फीसदी ब्याज दर ऑफर हो रही है।

अवधिसामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरवरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरसुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर
271 दिन से 302 दिन6.00%6.50%6.80%
303 दिन5.90%6.40%6.70%
304 दिन से < 1 वर्ष6.00%6.50%6.80%
1 वर्ष6.40%6.90%7.20%
> 1 वर्ष से 390 दिन6.40%6.90%7.20%
390 दिन6.60%7.10%7.40%
391 दिन-505 दिन6.40%6.90%7.20%
506 दिन**6.30%6.80%7.10%
507 दिन से 2 वर्ष6.40%6.90%7.20%
> 2 वर्ष से 3 वर्ष6.40%6.90%7.20%
> 3 वर्ष से 1203 दिन6.50%7.00%7.30%
1204 दिन**6.40%6.90%7.20%
1205 दिन से 5 वर्ष6.50%7.00%7.30%
> 5 वर्ष से 1894 दिन6.00%6.80%6.80%
1895 दिन**5.85%6.65%6.65%
1896 दिन से 10 वर्ष6.00%6.80%6.80%
PNB FD Rates

2 लाख जमा करने पर कैसे मिलेगा 76,000 का ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक अपनी 5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इस एफडी पर पीएनबी सीनियर सिटीजंस को 7 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.30 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप सामान्य नागरिक हैं और इस एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 2,76,084 रुपये मिलेंगे। यानी आपको इस निवेश में 76,084 रुपये का फिक्स ब्याज मिल जाएगा।

महंगाई दर का जरूर रखें ध्यान

एफडी में पैसा लगाने से पहले आपको महंगाई दर का जरूर ध्यान रख लेना चाहिए। अगर आपके निवेश से मिलने वाला रिटर्न औसत महंगाई दर से कम है, तो लॉन्ग टर्म में आपके निवेश की वैल्यू कम होती चली जाएगी। समय के साथ महंगाई के चलते पैसे की वैल्यू कम होती जाती है। ऐसे में आपके निवेश से मिलने वाला रिटर्न महंगाई को मात देने वाला होना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।)