30 जून तक कराए आधार से लिंक
मोदी सरकार ने फ्री में मिलने वाले राशन के लिए अब राशन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करवाना जरूरी हो गया है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया। नए नोटिफिकेशन के अनुसार, अब 30 जून तक राशन को आधार से जोड़ना अनिर्वाय हो गया है। अगर आपने अभी तक आधार और राशन कार्ड को लिंक नहीं कराया है तो जल्दी से करा लीजिए। जो लोग यह लिंक नहीं कराते है तो उनका फ्री में राशन मिलना बंद हो जाएगा।