इसके अलावा ये इलेक्ट्रिसिटी, गैस, टेलीफोन, पानी, बिजली, म्युचुअल फंड, इंश्योरेंस प्रीमियम जैसे लेनदेन के लिए काम भी करती है। फिलहाल ग्राहकों को इससे जुड़ी कुछ समस्याएं थीं, जिसे आरबीआई ने 1 अगस्त से सुलझाने का फैसला किया है। पेंशन और तनख्वाह जैसे लेनदेन के लिए केवल कार्य दिवसों में ही काम होता था, जिससे ग्राहकों को छुट्टियां होने पर इंतजार करना पड़ता था। कई बार तो त्योहारों और रविवार की छुट्टियां एक साथ इतनी आ जाती थीं की ग्राहकों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता था।