सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक हाल ही में विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 25 आधार अंकों तक की वृद्धि की है। ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश पर लागू होती हैं। नई दरें 1 मार्च, 2022 से प्रभावी हैं। पिछले महीने, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। विभिन्न बैंकों की FD ब्याज दरें राशि, समय के प्रकार के अनुसार अलग-अलग होती हैं। इसलिए निवेश करने से पहले विभिन्न बैंकों द्वारा दी जाने वाली FD दरों की तुलना करनी चाहिए। आइए केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, SBI और HDFC बैंक द्वारा दी जाने वाली नवीनतम FD ब्याज दरों पर एक नजर डालें।