सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने को लेकर आपको फॉर्म के साथ पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपनी बेटी के बर्थ सर्टिफिकेट को भी जमा करना होगा। इसके के साथ बच्ची और माता-पिता का पहचान पत्र (पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) और जहां रह रहे हैं, उसका प्रमाण पत्र (पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, पानी का बिल) भी जमा कराना होगा।