एंकर निवेशकों में ये कंपनियां है शामिल
जोमैटो IPO के तहत 186 एंकर निवेशकों से 76 रुपए के भाव पर 4,196.51 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। एंकर बिडिंग में भाग लेने वाले घरेलू निवेशकों में कोटक म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ, एक्सिस एमएफ, एसबीआई एमएफ, यूटीआई एमएफ, एचडीएफसी एमएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, आईडीएफसी एमएफ, सुंदरम एमएफ, एडलवाइस एमएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल शामिल हैं। इनके अलावा जीवन बीमा कंपनी और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी भी हिस्सा ले रही है।