Tata Motors Shares Fall: भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 7% से अधिक की गिरावट आई। बता दें कि तिमाही लाभ में उम्मीद से अधिक गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण कई ब्रोकरेज फर्मों को शेयर के मूल्य लक्ष्य में कटौती करनी पड़ी। ऑटो निर्माता (Automaker) का स्टॉक लगभग पांच महीनों में अपने सबसे खराब दिन पर था, और बेंचमार्क Nifty 50 सूचकांक पर सबसे ज्यादा नुकसान में था, जो शुरुआती कारोबार में स्थिर था। LSEG की ओर से संकलित आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को तीसरी तिमाही के लाभ में 22% की गिरावट दर्ज किए जाने के बाद कम से कम सात ब्रोकरेज़ ने टाटा मोटर्स के स्टॉक पर मूल्य लक्ष्य घटा दिए हैं, जबकि तीन ने अपनी रेटिंग घटा दी है।