29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब दिहाड़ी मजदूरों को भी मिलेगी पेंशन, हर माह मिलेंगे इतने हजार रुपए, जानिए EPFO की प्रस्तावित योजना और शर्तें

EPFO Pension Scheme : अब दिहाड़ी मजदूरी और छोटे-मोटे काम करने वाले श्रमिकों को भी पेंशन मिलेगी। ईपीएफओ की प्रस्तावित पेंशन स्कीम में इन मजदूरों को शामिल किया जा सकता है। त्येक कर्मचारी को 60 वर्ष की आयु के बाद न्यूनतम 3,000 रुपये प्रति माह पेंशन मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 9 Sep 2022, 1:43 PM IST

pension epfo new scheme

pension epfo new scheme

EPFO Pension Scheme : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अब दिहाड़ी मजदूरी और छोटे-मोटे काम करने वालो श्रमिको को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। ईपीएफओ की प्रस्तावित पेंशन योजना में अब इन मजदूरों को शामिल किया जाएगा। यह संगठन अपनी पेंशन योजना की कवरेज को बढ़ाने की योजना बना रहा है। जिसके तहत व्यक्तिगत योगदान पर आधारित होने का प्रस्ताव है। जिसमें सभी कर्मचारी को 60 साल की आयु के बाद कम से कम 3 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दिया जाएगा।


ईपीएफओ ने इस प्रस्तावित योजना को यूनिवर्सल पेंशन स्कीम नाम देगा। बताया जा रहा है कि वर्तमान कर्मचारी पेंशन योजना 1995 की विभिन्न चुनौतियों का समाधान करना है। जिसके तहत हर महीने 15,000 रुपये से अधिक कमाने वाले कर्मचारियों के लिए कोई कवरेज नहीं है। उनके लिए एक साधारण पेंशन राशि का प्रावधान रहेगा।


ईपीएफओ की नई योजना में रिटायरमेंट पेंशन, विधवा पेंशन, बच्चों की पेंशन और विकलांगता पेंशन का प्रावधान होगा। इस पेंशन लाभ के लिए सेवा की न्यूनतम योग्यता अवधि 10 से बढ़ाकर 15 साल की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी की मृत्यु 60 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है तो यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत परिवार को पेंशन दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी! सितंबर में भी फ्री मिलेगा गेहूं-चावल


इस योजना के तहत हर महीने कम से कम 3000 रुपये पेंशन के लिए कुल 5.4 लाख रुपये जमा करने होंगे। ईपीएफओ के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज द्वारा स्थापित एक समिति ने कहा कि ईपीएफओ सदस्य स्वेच्छा से अधिक योगदान का विकल्प भी चुन सकते हैं। ज्यादा पेंशन के लिए बड़ी राशि जमा कर सकते हैं। सभी कर्मचारी का अपनी मूल सैलरी का 12 प्रतिशत ईपीएफ योजना में जमा होता है।

यह भी पढ़ें- सरकार अगले महीने से बंद कर रही ये पेंशन स्कीम, ये लोग नहीं उठा पाएंगे फायदा, खाता भी हो जाएंगा बंद