आम बजट में वर्ष 2025-26 से सालाना 12 लाख रुपए तक की आय को टैक्सफ्री (Tax-Free) कर दिया गया है। हालांकि यह छूट रिबेट के माध्यम से दी गई है। बजट में यह प्रस्ताव दिया गया है कि धारा -87ए के तहत रिबेट का फायदा वेतन सहित अन्य स्रोतों से हुई कई तरह की कमाई पर मिलेगा, लेकिन शेयर, जमीन, मकान आदि खरीदने-बेचने से पूंजीगत लाभ हुआ हो तो रिबेट का लाभ सीमित हो जाएगा। यानी स्पेशल रेट वाले आय पर टैक्स छूट का फायदा नहीं मिलेगा। लेकिन कई ऐसे टैक्सपेयर्स हैं, जिनकी कमाई सैलरी के अलावा रूम रेंट, डेट और इक्विटी म्यूचुअल फंड्स, एफडी, स्मॉल सेविंग स्कीम्स आदि कई स्रोतों से होती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जिन लोगों की कमाई मल्टीपल सोर्स से होती है, उनके इनकम टैक्स की गणना कैसे होगी और उन्हें कितना टैक्स चुकाना होगा।