1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ 3 दिन में बन जाएगा आपका पैन कार्ड

अब सिर्फ तीन दिन के भीतर ही आपका पैन कार्ड बन जाएगा। कॉरपोरेट्स को यह सिर्फ एक दिन में जारी हो जाएगा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टैक्स के दायरे में लाने की कोशिश के तहत सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने यह कदम उठाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

raghuveer singh

•

Updated: 20 Jul 2016, 1:34 AM IST

अब सिर्फ तीन दिन के भीतर ही आपका पैन कार्ड बन जाएगा। कॉरपोरेट्स को यह सिर्फ एक दिन में जारी हो जाएगा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टैक्स के दायरे में लाने की कोशिश के तहत सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने यह कदम उठाया है।

सीबीडीटी के चेयरमैन अतुलेश जिंदल ने कहा कि कारोबारियों को अब एक दिन में टैन नंबर लेने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कारोबारी अब डिजिटल सिग्नेचर के जरिए पैन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आम लोगों का पैन कार्ड आधार नंबर के जरिए तुरंत वेरिफाई कर लिया जाएगा, जिससे आम लोगों को यह सिर्फ 3 से 4 दिन के भीतर मिल जाएगा।

अभी पैन कार्ड बनवाने में 15 से 20 दिन का समय लगता है। अब एनएसडीएल और यूटीआईएसएल की वेबसाइट पर पैन नंबर के लिए आवेदन देने पर उसे आधार नंबर के जरिए वेरिफाई किया जा सकेगा। ऐसा करने से समय की बचत होगी और आवेदकों को उनका पैन नंबर जल्द से जल्द मिल सकेगा।

फर्जी पैन कार्ड बनाना मुश्किल जिंदल के मुताबिक आधार और कंपनी मामलों के विभाग से आंकड़ों का मिलान करने से फर्जी पैन कार्ड बनवाने की कोशिशों पर लगाम लग सकेगी। देश भर के लाखों लोगों ने एक से ज्यादा पैन कार्ड बनवा रखे हैं। जिंदल ने बताया कि एक अभियान के तहत पूरे देश में अब तक में 11 लाख पैन कार्ड रद्द किए जा चुके हैं।