नई दिल्ली : अगर आप स्कूटर, बाइक या कार कोई भी व्हीकल चलाते हैं तो 15 लाख का इंश्योरेंस कराना जरूरी होगा। इसके लिए वार्षिक प्रीमियम 750 रुपये तय किया गया है। इससे दुर्घटना की स्थिति में मृत व्यक्ति के परिजनों को बेहद आवश्यक वित्तीय मदद मिल सकेगी लेकिन अभी वाहनों का बीमा कराना महंगा हो जाएगा। वर्तमान में टू व्हीलर्स चालकों का एक लाख और कार चालकों का दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा होता है।