27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Automobile / Car / इन कारों को खरीदने के लिए लगती है होड़, मेंटीनेंस कॉस्ट है आपकी सोच से भी कम

इन कारों को खरीदने के लिए लगती है होड़, मेंटीनेंस कॉस्ट है आपकी सोच से भी कम

इस बढ़ती महंगाई में कार के फ्यूल से लेकर सर्विसिंग कॉस्ट का खर्च परेशान कर देता है इसीलिए आज हम आपको उन कारों के बारे में बताएंगे जिन्हें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 12 Sep 2018, 11:39 AM IST

car servicing

इन कारों को खरीदने के लिए लगती है होड़, मेंटीनेंस कॉस्ट है आपकी सोच से भी कम

नई दिल्ली: कार खरीदना तो आसान होता है लेकिन कार खरीदने के बाद उसके ऊपर होने वाले हर दिन के खर्च किसी भी इंसान को परेशान कर सकते हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जिनका मेंटीनेंस कॉस्ट बेहद कम है।यानि अगर आपको कार की सर्विसिंग करानी पड़े तो उस पर कितना खर्च आएगा।

डैटसन रेडी गो-यह गाड़ी 800 CC और 1000 CC इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसकी कीमत 2.39 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार की पहली 7 सर्विस पर 17 हजार से 18 हजार रुपये तक का खर्चा आता है।इस कार का माइलेज भी 23 किमी है।

बेहद खास है Tata की ये suv, टेस्टिंग कै दौरान आई नजर

मारूति सेलेरियो- किफायती मेंटेनेंस कॉस्ट वाली गाड़ियों में मारुति की सेलेरियो को शामिल किया जाता है । 4.03 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर मिलने वाली इस कार की पहली 8 सर्विसेज पर लगभग 18-20 हजार रुपये का खर्चा आता है।वहीं इंजन की बात करें तो इस कार में 998 CC का इंजन लगा है।और माइलेज की बात करें तो एक लीटर में ये कार 23 किमी का सफर तय करती है।

इस नए अपडेट के साथ मार्केट में आई Maruti S Cross, जानें नई कीमत

आल्टो- मारुति की इस कार को अगर देश की कार कहा जाए तो गलत नहीं होगा । एक बड़ी आबादी का कार वाला सपना ऑल्टो ने पूरा किया है। इसकी कीमत 2.46 लाख रुपये से शुरू होने वाली इस कार में 796 CC का इंजन लगा है। इसकी कम कीमत और मेंटीनेंस कॉस्ट कम होने के चलते यह गाड़ी लगातार डिमांड में है। इस गाड़ी पर 6 साल के दौरान सर्विस कॉस्ट पर लगभग 18 हजार रुपये का खर्चा आता है।

हाइपर मिलिंग से मिलता है 40 का माइलेज, जानें इसके बारे में सब कुछ

क्विड- मिडिल क्लास लोगों को रेनो क्विड बेहद इम्प्रैस कर रही है। मेंटीनेंस की बात करें तो 2.61 लाख की कीमत वाली इस कार की सर्विसिंग पर 6 साल में 17-19 हजार का खर्च आता है।