नई दिल्ली: बॉलीवुड के एक्टर, प्रोड्यूसर और एक सफल बिजनेसमैन सचिन जोशी का आज जन्मदिन है। बता दें कि 34 साल के सचिन जोशी वही शख्स हैं जिन्होंने भारत में भगौड़ा घोषित किए जा चुके लिकर किंग विजय माल्या का बंगला खरीद लिया था। इसके अलावा सचिन ने अज़ान, जैकपॉट और वीरप्पन जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा भी मनवाया है। सचिन जोशी शाही जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं और उसका सबूत हैं उनके गैराज में खड़ी एक से बढ़कर एक कारें जो बेहद महंगी हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी महंगी कारों के बारे में बताने जा रहें हैं जो शायद टॉप स्टार्स के पास भी नहीं होंगी।