ओवरस्पीडिंग को कभी भी अच्छा नहीं माना जाता है। ओवरस्पीडिंग कार चलाने वाले के लिए तो काफी रिस्की होती है ही, साथ ही रोड पर और लोगों के लिए भी काफी रिस्की होती है। ज़रुरत से ज़्यादा स्पीड से कार ड्राइव करने पर एक्सीडेंट होने की रिस्क रहती है। ओवरस्पीडिंग ट्रैफिक नियमों के भी खिलाफ है। इतना ही नहीं, ओवरस्पीडिंग से कार पर भी बुरा असर पड़ता है। हर कार की एक लिमिट होती है और ओवरस्पीडिंग से कार की परफॉर्मेंस पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में कार को स्लो यानि धीमी स्पीड में चलाना बेहतर माना जाता है। कार ड्राइविंग के लिए सही स्पीड की बात की जाएं, तो 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को ड्राइविंग के लिए सबसे सही माना जाता है। इसके कुछ फायदे भी होते हैं।