नई दिल्ली: फिल्म इशकज़ादे, रॉकेट सिंह और रियलिटी शो बिगबॉस में दिखाई दे चुकी एक्ट्रेस गौहर खान का आज जन्म दिन है। आपको बता दें कि गौहर खान एक बेहतरीन एक्टर और डांसर हैं लेकिन बॉलीवुड में वो ज्यादा कमाल नहीं कर पायी हैं, लेकिन इस सब का असर कभी उनके लाइफस्टाइल पर नहीं पड़ा। आपको बता दें कि गौहर खान आलीशान ज़िंदगी जीती हैं और इस बात का सबूत हैं उनकी महंगी लग्जरी कार जिसे उन्होंने हाल ही में खरीदा है।