गुरुग्राम का ये शोरूम लोगों के लग्जरी कार खरीदने के सपने को पूरा कर रहा है। इस जगह बीएमडब्ल्यू (BMW), ऑडी, लैंड रोवर, मर्सिडीज और पोर्शे जैसी लग्जरी गाड़ियां बेहद सस्ते दामों में उपलब्ध हैं। जी हां यहां पर आपको चमचमाती हुई गाड़ी मिलेगी और उसके साथ वारंटी भी दी जाएगी। इसी के साथ आप अगर यहां से लग्जरी गाड़ी खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं।