देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है, और इस बीच पेट्रोल और डीजल कारें अपना अस्तित्व खोती नजर आ रही हैं। नए उत्सर्जन मानदंडो के लागू होने से पहले ही कई दिग्गज कंपनियों ने डीजल कारों को लाइनअप से हटा दिया है, क्योंकि BS6 डीजल इंजन में ज्यादा लागत आती है, और इसका असर कीमत पर पड़ता है। खैर, अब खबर है, कि जर्मन लग्जरी कार मेकर BMW पेट्रोल और डीजल वाहनों को बंद करने की योजना में है। अगर यह फैसला लिया जाता है, तो BMW कुछ देशों (जहां उत्सर्जन के नियम कड़ें हैं) में छोटी कारों पर पेट्रोल और डीजल इंजन को बंद करेगी।