इस अर्बन-एयर पोर्ट के Founder और Executive Chairman रिकी संधू ने कहा कि सेंट्रल इंग्लैंड के कोवेंट्री में एयर-वन का उद्घाटन इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ, लैंडिंग वाहनों के लिए महत्वपूर्ण है, यह एयर टैक्सी और ऑटोनॉमस कार्गो ड्रोन के लिए भी कारगर है। बता दें, अगले पांच वर्षों में अर्बन-एयर पोर्ट द्वारा दुनिया भर में नियोजित 200 से अधिक वर्टीपोर्ट्स के लिए एक खाका उपलब्ध कराने की उम्मीद की जा रही है। कोवेंट्री में स्थित इस वर्टिपोर्ट में गुंबद के आकार की इमारत के ऊपर 14 मीटर चौड़ा लॉन्चपैड है, जहां से वाहन उड़ान भरेंगे। जब कोई उड़ने वाली कार/ड्रोन लैंडिंग प्लेटफॉर्म पर छूती है, तो वह एक हैंगर के अंदर गिर जाएगी, जहां उसे रिचार्ज किया जाएगा ताकि वह अपनी अगली उड़ान के लिए तैयार हो सके। बता दें, इस साल गर्मियों में वर्टिपोर्ट जनता के लिए खुला रहेगा।