टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी पैसेंजर कार की कीमतों में इजाफे की घोषणा कर दी है। कंपनी ने हैरियर वैरिएंट लाइनअप में 9,590 रुपये से 18,400 तक की बढ़ोत्तरी कर दी है। जिसके बाद अब Harrier XZA AMT की कीमत 20 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं टाटा हैरियर काजीरंगा वर्जन हाल ही में लॉन्च किया गया है, काजीरंगा एडिशन की कीमत क्रमश: 20,54,900 रुपये और 21,85,900 रुपये है। बता दें, काजीरंगा वर्जन की कीमतों में 14,000 रुपये का इजाफा किया गया है।