दरअसल हम बात कर रहे हैं यूज्ड कार मार्केट की आजकल कंपनियां कुछ महीनों में कारों के अपग्रेडेड वर्जन निकाल देती हैं और खुद को अप टू डेट रखने के लिए लोग नई कारें खरीदते हैं ऐसे में वो पुरानी कारों को चंद महीने में बेच देते हैं। जिसकी वजह से यूज्ड कार मार्केट में अच्छी-अच्छी कार कम कीमत पर मिल जाती है।सेकंड हैण्ड कार मार्केट में olx, quiker, car dekho और मारुति true value जैसे कई बड़े नाम हैं ।अगर आप मारूति की कारें खरीदना चाहते हैं तो True value आपके लिए बेस्ट जगह है।यहां पर आपको मारुति की लगभग हर कार मिल जाएगी।