4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hyundai के इस शोरूम में 40000 रुपए से कम में मिल रही है Santro, यहां पढ़ें पूरी खबर

बेहद सस्ती कीमत में मिल रही है hyundai की कारें आधी से भी कम कीमत में मिलने वाली कारों पर मिल रही है वारंटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 20 Jul 2019, 3:08 PM IST

hyundai grand i10

नई दिल्ली : हर इंसान का सपना होता है कि वो अपने पूरे परिवार को एक साथ लेकर जा सके और इस सपने को पूरा करने के लिए कार खरीदना जरूरी होता है। लेकिन कई बार लोग ख्वाहिश होने के बावजूद पैसे की कमी के चलते कार नहीं खरीद पाते। ऐसे लोगों के लिए सेकेंड हैंड कार बेस्ट ऑप्शन होता है।

सेकेंड हैंड कार है बेहतरीन ऑप्शन-

आजकल सेकेंड हैंड कार का मार्केट काफी बड़ा हो चुका है। मारुति और महिन्द्रा जैसे बड़े ब्रांड्स भी इस मार्केट में कदम रख चुके हैं। सेकेंड हैंड कार मार्केट में हुंडई ( Hyundai ) एक बड़ा प्लेयर है। हुंडई के H प्रॉमिस (H Promise) शोरूम पर सर्टिफाइड व नॉन-सर्टिफाइड दोनों तरह की यूज्ड हुंडई कारें मौजूद हैं। सर्टिफाइड यूज्ड कारों पर इस शोरूम में 1 साल/20000 किमी कॉम्प्रिहेन्सिव वारंटी, 1 साल का रोड साइड असिस्टेंस, 2 फ्री सर्विस मिलती है। एच प्रॉमिस पर हुडई कारों को मंथली EMI पर खरीदने का ऑप्शन भी है।

7 अगस्त को लॉन्च होंगी रिवोल्ट आरवी 400 इलेक्ट्रिक बाइक, 1000 रुपए में हो रही है बुक

hyundai i10 और hyundai Grand i10-
H प्रॉमिस प्लेटफॉर्म पर यूज्ड हुंंडई i10, 60000 रुपये Grand i10 H प्रॉमिस पर 81000 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। नई Grand i10 की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 497944 रुपये से शुरू है।

Hyundai Santro-
वहीं पिछले साल लॉन्च हुई Santro की एक्स शोरूम कीमत दिल्ली 3.90 लाख रुपये से शुरू है। H प्रॉमिस से यूज्ड सैंट्रो को 39000 रुपये में खरीदा जा सकता है ।

Hyundai Santro के लिए अब चुकानी होगी ज्यादा कीमत, कंपनी ने बढ़ाए दाम

Verna-

नई नेक्स्ट जनरेशन वरना ( verna ) की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 8.08 लाख रुपये से शुरू है। H प्रॉमिस शोरूम से यूज्ड वेरना को 61000 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।