28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महज 5 लाख की इन कारों में मिलता है जबरदस्त स्पेस, माइलेज ऐसा पेट्रोल की ‘नो टेंशन’

आज हम आपको ऐसी सस्ती कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद सस्ती और स्टाइलिश तो होती ही हैं साथ ही में इनमें आपको जबरदस्त स्पेस भी मिलता है।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Aug 25, 2018

cheap cars

महज 5 लाख की इन कारों में मिलता है जबरदस्त स्पेस, माइलेज ऐसा पेट्रोल की 'नो टेंशन'

नई दिल्ली: आज ज्यादातर लोग जो कार चलाते हैं उन्हें अपनी कार से सिर्फ एक ही बात की शिकायत होती है और वो है स्पेस की, जी हां आज ज्यादातर लोग जो कार चलाते हैं उनकी कारों में स्पेस की बहुत दिक्कत होती है और इसकी वजह से लोग अपनी कार में पूरी फैमिली को नहीं बैठा पाते है ऐसे में कभी-कभार दिक्कत हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए आज हम आपको ऐसी सस्ती कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद सस्ती और स्टाइलिश तो होती ही हैं साथ ही में इनमें आपको जबरदस्त स्पेस भी मिलता है।

वक्त के साथ महंगी होती गई यें 5 कारें, शुरूआती कीमत जानकर दांतो तले दबा लेंगे अंगुली

टाटा टि‍गोर

टाटा की टिगोर एक बेहद ही पॉपुलर कार है जिसे लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स भी दिया है बता दें कि यह एक 5 सीटर कार है साथ ही इसमें आपको 419 लीटर का लगेज स्‍पेस मिलता है। ऐसे में आपको लोगों और अपने सामान के लिए स्पेस की कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस कार को आप 4.84 लाख रुपये (शुरुआती कीमत) में खरीद सकते हैं।

ह्युंडई एक्सेंट

इस कार में भी आपको जबरदस्त स्पेस के साथ 407 लीटर का लगेज स्‍पेस भी मिल जाता है, ऐसे में ये कार आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस कार को आप 5.50 लाख रुपये (शुरुआती कीमत) में खरीद सकते हैं।

मारुति‍ डि‍जायर

इस कार की कीमत 5.56 लाख रुपये (शुरुआती कीमत) है। साथ ही में आपको 378 लीटर का लगेज स्‍पेस भी मिलता है जिससे आप बड़ी ही आसानी से इसमें ज्यादा से ज्यादा सामान भी रख सकते हैं।

Hyundai Verna के दाम पर मिल रही है Audi जैसी लग्जरी कार

होंडा अमेज

इस कार को आप 5.80 लाख रुपये (शुरुआती कीमत) में खरीद सकते हैं साथ ही इसमें आपको 420 लीटर का लगेज स्‍पेस भी मिलता है।