आपको बता दें कि C5 Aircross SUV में ड्राइवर की हेल्प के लिए फॉर्वर्ड-लुकिंग कैमरा, ड्युअल फ्रंट एयरबैग और साइड एयरबैग, लोड लिमिटर्स के साथ सीटबेल्ट प्रिटेंशनर्स, सीटबेल्ट वार्निंग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और एयरबैग कट-ऑफ स्विच दिया गया है। इसके अलावा Citroen में कैमरे के लिए रडार सेंसर वाला एक ऑप्शनल सेफ्टी + पैक भी आता है जो AEB (Auto Emergency Braking) सिटी, AEB इंटर-अर्बन, AEB पैडेस्ट्रियन और साइकिल सवारों का पता लगाता है। इन सेफ्टी पैक के साथ C5 Aircross को 5 स्टार रेटिंग मिलती है।