कीमत में हुआ इजाफा- कंपनी ने इन सेफ्टी फीचर्स को अपडेट करने के साथ ही कार की कीमत में भी अपडेशन किया है। ऑल्टो के10 ( Alto k10 ) के सभी वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। सेफ्टी फीचर्स जुड़ने से पहले ऑल्टो के10 (नॉन-मेटेलिक वेरियंट) की दिल्ली में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3,38,897 रुपये थी। लेकिन अब दिल्ली में इस कार की एक्स शोरूम कीमत 3,65,843 रुपये से 4,44,777 रुपये के बीच हो गई है।