नई दिल्ली: नए सेफ्टी नार्म्स को देखते हुएMaruti ने अपनी वैन को जरूरी सेफ्टी फीचर्स से अपडेट करके बाजार में उतारा है।Maruti i Eeco में अब ड्राइवर साइड एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, ड्राइवर व को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम फीचर्स, ईबीडी के साथ एबीएस, स्टैंडर्ड यानी सभी वेरियंट में मिलेंगे। खास बात यह है कि नई इको में ऑल्टो जैसा स्टीयरिंग व्हील है। यह स्टीयरिंग वील ड्राइवर साइड एयरबैग की वजह से दिया गया है।