भूलकर भी न रखें ये गलतफहमियाँ, नहीं तो हो सकता है नुकसान
कार का कूलिंग सिस्टम कोई एक पार्ट नहीं है। कूलिंग सिस्टम कई पार्ट्स से मिलकर बना एक सिस्टम होता है। ऐसे में कूलिंग सिस्टम के सभी पार्ट्स का सही कंडीशन में बने रहना ज़रूरी है। कार के कूलिंग सिस्टम से जुडी कुछ ऐसी गलतफहमियाँ होती हैं जिनकी वजह से लोगों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में भूलकर भी उन गलतफहमियों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। आइए नज़र डालते हैं कार के कूलिंग सिस्टम से जुडी उन गलतफहमियों के बारे में।
1. सभी कूलेंट एक जैसे होतेहैं
कई लोगों को यह गलतफहमी होती है कि कार के कूलिंग सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले सभी कूलेंट एक जैसे होते हैं। पर ऐसा नहीं होता। यह एक गलतफहमी होती है और इस पर भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए।