4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलेक्ट्रिक अवतार में भी आएगी Mahindra XUV300, जानें फीचर्स

खबर है कि महिन्द्रा की इलेक्ट्रिक कार xuv300से इंस्पायर्ड होगी। डिजाइन, लुक और डाइमेंशन में वो बिल्कुल महिंद्रा XUV 300 की तरह ही होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 2 Jan 2019, 12:08 PM IST

xuv300

इलेक्ट्रिक अवतार में भी आएगी Mahindra XUV300, जानें फीचर्स

नई दिल्ली: Mahindra अपनी धाकड़ कारों के लिए जाना जाता है। फरवरी में कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को लॉन्च करने वाली है। लेकिन अब महिन्द्रा के बारे में एक और खबर सामने आ रही है। दरअसल महिन्द्रा भारत में एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। खबर है कि महिन्द्रा की इलेक्ट्रिक कार xuv300से इंस्पायर्ड होगी। डिजाइन, लुक और डाइमेंशन में वो बिल्कुल महिंद्रा XUV 300 की तरह ही होगी।

लीक हुई Mahindra XUV300 की इंटीरियर पिक्चर्स, जानें क्या है खास

हमारे कार निर्माता अपनी इलेक्ट्रिक कारों को लिए कोरिया से बैटरी मंगाते हैं। महिंद्रा ने एलजी खेम से भारत में लगनेवाले बैटरी को मंगाने का टाइअप कर लिया है। अनुमान है कि XUV 300 को लॉन्ग रेंज और शॉर्ट रेंज के दो वेरिएंट में उतारा जाएगा। शॉर्ट रेंज सिटी यूसेज के लिए होगा और लॉन्ग रेंज एक लंबी दूरी की यात्रा के काम आएगा।

आपको मालूम हो कि महिंद्रा XUV 300 इलेक्ट्रिक से पहले भारत में ई20, ई-वेरिटो और ईकेयूवी100 के लॉन्च की भी खबर आ चुकी है।

जल्द लॉन्च होगा Bajaj Pulsar और एवेंजर का ABS वर्जन, जानें लॉन्चिंग डीटेल्स

बाकी फीचर्स के मामले में इलेक्ट्रिक वर्जन और नार्मल XUV300 में कोई खास इंतर नहीं होगा। इलेक्ट्रिक XUV 300 में भी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा, सनरूफ, सात एयरबैग, एबीएस और एबीडी के साथ कई फीचर्स लगे होंगे।

कीमत की बात करें तो अनुमान है कि महिंद्रा XUV 300 इलेक्ट्रिक को 20 लाख रुपए से कम कीमत में मार्केट में उतारा जाएगा।

ऑनलाईन लीक हुईं रॉयल एनफील्ड ट्रायल्स बूलेट 350 और 500 की तस्वीरें, जानें डीटेल्स