नई दिल्ली: ford अपनी सब कॉम्पैक्ट सिडान कार Aspire का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।खबरों की मानें तो कंपनी इसे दीवाली के आस-पास फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है।हालांकि, अभी कंपनी ने लॉन्च डेट को लेकर आॅफिशली जानकारी नहीं दी है, लेकिन खबर है कि 4 अक्टूबर को ये कार बाजार में दस्तक दे सकती है।