भारत में इस समय गर्मी अपने पूरे जोरो शोरो पर है, अगर तपती धूप में कोई घर से बाहर जाने के लिए बोल दे तो ऐसा लगता है जैसे मौत के मुंह में भेजा जा रहा है। गर्मी के मौसम में मजबूरी के कारण कई बार कार को धूप या गर्म जगह पर खड़ा कर दिया जाता है, जिसकी वजह से कार के केबिन में घुटन और गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। अब ऐसे में कार का AC कितना भी तेज काम क्यों न करता हो, लेकिन कार में कूलिंग ठीक से नहीं हो पाती है। अब ऐसी स्थिति में घर से बाहर जाना तो बहुत ही ज्यादा मुश्किल भरा काम है। आज हम आपको एक ऐसे गैजेट के बारे में बता रहे हैं जो आपकी कार के अंदर की गर्म हवा को कुछ ही पलों में बाहर निकाल देगा और उसके बाद आपकी कार का AC ऐसी कूलिंग करेगा जैसे मानो बर्फ जम रही है। इस गैजेट को लगाकर आपकी कार का AC पल भर में कूलिंग कर देगा और आपको कार के अंदर बैठकर ऐसा फील होगा जैसे बर्फ जम रही है।