आपको बता दें कि होंडा-ई को इस तरह से तैयार किया गया है कि ये शहरी सड़कों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देगी साथ ही इसमें हाईटेक फीचर्स को शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस कार की बैटरियों को इसके फ्लोर के नीचे लगाया गया है। दरअसल ऐसा करने के पीछे इस कार के बैलेंस को बनाए रखना है। इस कार के पीछे वाले एक्सेल पर इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जिससे पीछे वाले पहियों को मिलता है। मतलब ये कार रियर व्हील ड्राइव कार है।