नई दिल्ली: Hyundai की santro का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लॉन्चिंग के बाद ये कार सुपरहिट साबित हुई है। जैसे लोगों में इस कार को खरीदने की होड़ मची हो लेकिन अब अगर आप चाहते हैं तब भी अपनी फेवरेट कार के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल जरूरत से ज्यादा डिमांड के चलते कंपनी ने इसकी बुकिंग कुछ समय के लिए बंद कर दी है।