नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) अर्टिगा को लॉन्च कर दिया है। नई अर्टिगा को कंपनी ने फिलहाल सिर्फ पेट्रोल और डीजल वैरिएंट में लॉन्च किया है, लेकिन कंपनी इसके CNG वेरीएंट पर काम शुरू कर चुकी है। और अगले 6 महीने में ये कार बाजार में आ जाएगी। बताया जा रहा है कि इसे स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और ड्युअल बैटरी सेटअप से लैस किया जाएगा। हालांकि ज्यादा डिटेल इसके मार्केट में लॉन्च होने के बाद ही मिल पाएगी।