इन्हें (Hyundai Creta & Kia Seltos CNG को ) केवल एक मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। जो कीमतों को भी कंट्रोल में रखेगा। लाचिंग की बात करें तो इस साल तो हम सिर्फ इन दोनों कारों Kia Seltos और Hyundai Creta का फेसलिफ्ट मॉडल देखेंगे। वहीं अगले साल सीएनजी वर्जन लॉन्च होने की उम्मीद हैं।
जाहिर है,कि कारों का माइलेज भी पेट्रोल की तुलना में ज्यादा होगा। बतौर फीचर्स दोनों एसयूवी 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक, पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ सहित कई प्रकार के आरामदायक फीचर्स के साथ लॉन्च होंगी।