Hyundai Teases New SUV : दक्षिण कोरियाई कार मेकर कंपनी हुंडई इंडिया ने अपनी आगामी नई SUV का एक टीज़र जारी कर दिया है, इस नई एसयूवी को अगल दो दिनों में पेश किया जाएगा। हुंडई ने एक कैप्शन के साथ तस्वीरें अपलोड कीं, जिसमें लिखा है, "कुछ चीजें इंतजार करने लायक हैं"। हालांकि कंपनी ने अभी तक नए मॉडल के नाम और अन्य जानकारी के बारे में खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है, कि यह Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर या अपडेटेड Hyundai Venue हो सकती है।