
Hyundai Venue का तहलका, Mahindra Xuv300 को पछाड़ बनी देश की दूसरे सबसे बिकाऊ कार
नई दिल्ली:hyundai venue को कस्टमर्स की तरफ से शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। 21 मई को लॉन्च हुई इस कार को अब तक 20000 से ज्यादा लोग बुक कर चुके हैं वहीं कंपनी 7,049 यूनिट्स डिलिवर कर चुकी है। यानि अगर बिक्री के लिहाज से देखें तो Brezza को छोड़ venue ने अपने सेगमेंट की बाकी सभी कारों को पछाड़ दिया है।
कॉम्पैक्ट suv सेगमेंट में नंबर 1-
मई 2019 की सेल में महिंद्रा XUV 300 की 5,113 यूनिट्स बिकीं। टाटा नेक्सन की 4,056 यूनिट्स बिकीं। फोर्ड इकोस्पोर्ट की 3,604 यूनिट्स और होंडा की WR-V की सिर्फ 1,520 यूनिट्स ही बिकीं। ये सभी हुंडई वेन्यू से पीछे हैं।
आपको बता दें कि वेन्यू भारत की पहली एसयूवी है जिसमें स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन दिया गया है। कार के DRLs में LED का इस्तेमाल किया गया है।
4 वेरिएंट्स में मिलती है Hyundai Venue-
नई वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी 1.0 लीटर पेट्रोल DCT इंजन के साथ टॉप स्पेक SX+ वैरिएंट सबसे अधिक बिक रहा है। यह कुल चार वैरिएंट में उपलब्ध है जिसमें E, S, SX व SX(O) शामिल है जिसमें SX(O) टॉप वैरिएंट है । हुंडई वेन्यू को तीन इंजन विकल्प के साथ लाया गया है जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर डीजल व 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है। जिसमें इसके टर्बो पेट्रोल की मांग बहुत अधिक बतायी जा रही है।
शानदार फीचर्स से लैस है ये कार-
हुंडई वेन्यू में कई ऐसे फीचर्स दिए गए है जो पहली बार इस सेगमेंट व क्लास में लाये गए है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें ब्लूलिंक तकनीक का प्रयोग किया है जो कि कार के 33 फीचर्स को कंट्रोल करने के काम आता है। इंटीरियर की बात करें तो एसयूवी में प्रीमियम लेजर कट फिनिश डैशबोर्ड और फैब्रिक व लेदर फिनिश सीट्स दी गई हैं, जो कैबिन को प्रीमियम फील देते हैं। इसमें स्लाइडिंग फ्रंट आर्म रेस्ट और कप होल्डर के साथ रियर आर्म रेस्ट दिए गए हैं। वेन्यू का boot स्पेस 350-लीटर का है।
Published on:
7 Jun 2019, 6:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.