मारुति सुजुकी आॅल्टो 800 (Maruti Alto 800)
मारुति सुजुकी आॅल्टो 800 जून, 2018 में सबसे ज्यादा बिकने वाली तीसरी कार बनी है, इस कार की कुल 18,070 यूनिट्स बिकी हैं। एक समय था जब मारुति की ये कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी, लेकिन बाजार में कई और कारें आने के बाद इसकी बिक्री में गिरावट आई है। अगर मजबूती के लिहाज से देखा जाए तो ये कार अपनी कीमत में सबसे ज्यादा बेहतरीन कार है और लुक की बात करें तो वो भी ठीक ठाक है और इंटीरियर भी अच्छा है। मारुति की कार सबसे ज्यादा बेस्ट इसलिए होती हैं कि इनका मेंटेनेंस काफी कम होता है और इन्हें भारत के किसी भी कोने में आसानी से ठीक करवाया जा सकता है। मारुति सुजुकी के पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं और सभी मैकेनिक इन कारों को ठीक कर लेते हैं।