6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार के बाद Jaguar ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक बोट, स्पीड जानकर चकरा जाएगा सिर

इलेक्ट्रि्क वी20ई बोट को इंग्लैंड की कॉन्स्टन झील में 88.62 मील यानी 142.6 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़कर दुनिया के सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए हैं।

2 min read
Google source verification
Jaguar Vector V203

कार के बाद Jaguar ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक बोट, स्पीड जानकर चकरा जाएगा सिर

अब तक आपने इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर और बाइक के बारे में सुना होगा और देखा भी होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में जगुआर विक्टर ने अपनी छोटी इलेक्ट्रि्क V20E बोट उतारी है जो कि स्पीड के मामले में काफी ज्यादा बेहतरीन है। ये इलेक्ट्रिक बोट हाल ही में लॉन्च की गई है और इसने लॉन्च होने के कुछ ही समय बाद नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं कैसी है ये बोट और कैसे हैं इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें- इन हाइटेक फीचर्स की वजह से खास है Mahindra XUV500, फॉर्च्यूनर और जीप कंपास पर पड़ रही भारी

जगुआर विक्टर के सह संस्थापक पिटर ड्रेडज ने इस इलेक्ट्रि्क वी20ई बोट को इंग्लैंड की कॉन्स्टन झील में 88.62 मील यानी 142.6 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़कर दुनिया के सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। ये इलेक्ट्रिक बोट 88.62 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इस बोट ने सबसे तेज पानी में चल कर ये रिकॉर्ड कायम किया है और इससे पहले ये रिकॉर्ड 76.8 मील प्रति घंटे की रफ्तार का था।

ये भी पढ़ें- CNG से भी कम खर्च में चलेगी Nissan की ये कार, शानदार लुक्स के साथ वर्ल्ड क्लास फीचर्स से है लैस

इस छोटी और रेसिंग बोट को रेसिंग एक्सपर्ट जगुआर और विलियम्स एडवांस्ड इंजीनियरिंग ने तैयार किया है। इस छोटी इलेक्ट्रिक बोट के लिए कंपनी ने मोटर, कंट्रोल सिस्टम और बैटरी दी है।

ये भी पढ़ें- इन लग्जरी कारों के शौकीन हैं स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल, हवा में उड़ने के लिए रखा है लग्जरी जेट

इस इलेक्ट्रिक बोट में फॉर्म्यूला-1 ई वाली टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है जो कि इलेक्ट्रिक कारों में इस्तेमाल की जाती है। इस बोट में 320 किलो वजन की बैटरी लगाई गई है और रियर में इलेक्ट्रिक मोटर फिट की गई हैं। इस इलेक्ट्रिक बोट में सभी तरह की टेक्नोलॉजी, कंट्रोल सिस्टम और हार्डवेयर डिजाइन कंपनी की इलेक्ट्रिक स्ट्रीट रेसिंग सीरीज जैसा है।