26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 नवंबर को लॉन्च होगी Mahindra Alturas G4

जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा नई एसयूवी महिंद्रा अलटोरस जी4 ( Mahindra Alturas G4 ) को 24 नवंबर, 2018 को लॉन्‍च करने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 18 Nov 2018, 3:51 PM IST

 Mahindra Alturas G4

24 नवंबर को लॉन्च होगी Mahindra Alturas G4

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा नई एसयूवी महिंद्रा अलटोरस जी4 ( Mahindra Alturas G4 ) को 24 नवंबर, 2018 को लॉन्‍च करने वाली है। महिंद्रा अलटोरस जी4 की बुकिंग शुरू हो चुकी है और मात्र 50 हजार रुपये देकर इसकी बुकिंग की जा सकती है। हाल ही में इस कार की कुछ तस्वीरें आई हैं, जिससे ये पता चला है कि ये एसयूवी कैसी हो सकती है और इसके फीचर्स कैसे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सिर्फ 3 घंटे से भी कम समय में दिल्ली से मुंबई पहुंच जाएगी ये कार, रफ्तार जानकर उड़ जाएंगे होश

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 180.5 एचपी की पावर और 450 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इस एसयूवी को 7 स्पीड ऑटोमेटिक और मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

महिंद्रा की इस एसयूवी को Alturas का नाम दिया है और इसका लुक बिल्कुल नया है। नई Rexton जैसा लगने वाली इस एसयूवी में बेहतरीन ग्रिल है। इस एसयूवी के फ्रेम कंस्‍ट्रक्‍शन में काफी बदलाव किए गए हैं और इसे अपग्रेड किया गया है। महिंद्रा की इस एसयूवी को नए फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। महिंद्रा की इन नई एसयूवी को दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। पहला लोअर वेरिएंट जी2 ट्रिम जो कि फुली लोडेड और 2व्हील ड्राइव होगा। दूसरा वेरिएंट जी4 जो कि 4व्हील ड्राइव होगा। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि महिंद्रा अलटोरस इस एसयूवी को फाइनल नाम दिया है। Alturas का अर्थ ऊंचाई होता है और महिंद्रा इस एसयूवी के जरिए कंपनियों को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाना चाहती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की कीमत के बार में लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा। बाजार में लॉन्च होने के बाद महिंद्रा की इस एसयूवी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी दमदार एसयूवी से हो सकता है।