27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिंद्रा की इस शानदार SUV मिल रहा 9.50 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट

यह एक SUV कार है जो Ssangyong G4 Rexton का नया मॉडल होगा लेकिन भारत में इसे XUV700 के नाम से पेश किया जाएगा।
2 min read
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Sep 12, 2018

mahindra rexton

महिंद्रा की इस शानदार SUV मिल रहा 9.50 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट

नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनी महिंद्रा आगामी 9 अक्टूबर को अपने नए फ्लैगशिप मॉडल XUV700 को लॉन्च करेगी। यह एक SUV कार है जो Ssangyong G4 rexton का नया मॉडल होगा लेकिन भारत में इसे XUV700 के नाम से पेश किया जाएगा।

भारत में लॉन्च हुई शानदार हाइब्रिड कार Lexus ES 300h, माइलेज में Alto को भी देगी मात

महज 3.50 लाख की इस कार में मिलेगा जबरदस्त माइलेज, महंगी कारों की हो जाएगी छुट्टी

आपको बता दें कि कंपनी बे अपनी इस नई कार को बेचने के लिए मौजूदा रेक्सटन RX7 का स्टॉक क्लियर करना चाहती है और इसके लिए कंपनी की तरफ से इसपर बंपर डिस्कांउट ऑफर दिया जा रहा है। आपको बता दें कि लगभग 25.99 लाख रुपये कीमत वाली इस कार पर कंपनी 9.5 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में ये कार महिंद्रा XUV500 और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के टॉप मॉडल से भी सस्ती हो गई है। इस ऑफर का लाभ सिर्फ़ तब तक उठाया जा सकता है जबतक रेक्सटन RX7 का सारा स्टॉक खत्म नहीं हो जाता है।

सिर्फ 10 लाख रुपये में मिल रही है चमचमाती सेकंड हैंड फॉर्च्यूनर, कंडीशन ऐसी कि नई SUV भी फीकी लगे

ये हैं फीचर्स

रेक्सटन में 2696cc का डीजल इंजन लगा है जिससे 186bhp की मैक्सिमम पावर और 402Nm का टॉर्क जनरेट होता है। इस कार में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है साथ ही इसमें आपको ऑल-वील-ड्राइव स्टैंडर्ड दिया गया है। यह एक 7 सीटर कार है और इसमें सामान रखने के लिए भी अच्छा स्पेस दिया जाता है। कार के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको सनरूफ, लैदर अपहोलस्ट्री, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिल जाएंगे।

ज्यादा कामयाब नहीं हो पाया ये किक्रेटर, लेकिन गैराज में ऐसी शानदार कारें कि विराट कोहली भी चकरा जाएं

दिल्ली के इस मार्केट में कौड़ियों के दाम मिल रहे हैं हेलमेट और सभी टू-व्हीलर एसेसरीज