2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Brezza का नया मॉडल बना देगा दीवाना, इस ख़ास फीचर्स और बड़े बदलाव के साथ आ रही है नई SUV

आप सभी जानते हैं, कि 4-स्पीड एटी लगभग दो दशकों से चलन में है, और आधुनिक एटी की तुलना में कुछ कमियों के बावजूद इसे लोगों ने खूब सराहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 25 Jan 2022, 6:33 PM IST

maruti_brezza-amp1.jpg

Maruti Brezza-amp

2022 Maruti Suzuki Vitara Brezza: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड आने वाले महीनों में घरेलू बाजार में कई नए वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, हाल ही में कंपनी ने सेलेरियो सीएनजी के साथ लाइनअप का विस्तार किया। जिसके बाद अब कंपनी द्वारा अपडेटेड बलेनो लॉन्च करने की उम्मीद है, जबकि कुछ लोगों का मानना है, कि बलेनो से पहले कंपनी नई पीढ़ी की ब्रेज़ा को मार्केट में पेश करेगी।


इंटरनेट पर सामने आई एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार मारुति सुजुकी लंबे समय तक चलने वाले चार-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो यूनिट की जगह एक नया ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लॉन्च करेगी। उम्मीद है, कि यह ट्रांसमिशन आगामी Ertiga, XL6 और Brezza की रेंज पर पेश किया जाएगा। बता दें, कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेची जाने वाली Suzuki Vitara को इस फीचर के साथ पहले से लॉन्च किया जा चुका है। आप सभी जानते हैं, कि 4-स्पीड एटी लगभग दो दशकों से चलन में है, और आधुनिक एटी की तुलना में कुछ कमियों के बावजूद इसे लोगों ने खूब सराहा है।

वहीं नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आधुनिक प्रतिद्वंद्वियों में पाए जाने वाले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में गियर, मैनुअल शिफ्टिंग फंक्शन और स्पोर्ट मोड को सक्षम बनाता है। हालांकि, यह 4-स्पीड AT की तुलना में कीमत में अधिक होगी।



ये भी पढ़ें : हो जाइये तैयार! सामने आ गई Ola की Electric Car, भाविश अग्रवाल ने साझा की पहली तस्वीर



कई नए मॉडल पर काम कर रही कंपनी


ध्यान दें कि, CAFE 2 (कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी) नियमों का पालन करने के लिए ऑटोमेकर्स को औसत CO2 स्तरों को कम करने की आवश्यकता होती है, और इसमें एक अधिक कुशल ट्रांसमिशन होना चाहिए। इसके अलावा मारुति टोयोटा के साथ साझेदारी में तैयार की गई नई मिडसाइज एसयूवी को त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च करेगी। वहीं Ertiga, XL6 और एक बिल्कुल-नई ऑल्टो के अपडेटेड वर्जन पर काम चल रहा है।



ये भी पढ़ें : Tata Tiago CNG Vs Maruti WagonR: वैगनआर माइलेज में अव्वल तो टियागो में मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स, जानें आपके लिए कौन-सी CNG कार है परफेक्ट