2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हो जाइये तैयार! सामने आ गई Ola की Electric Car, भाविश अग्रवाल ने साझा की पहली तस्वीर

भाविश अग्रवाल पहले ही घोषणा कर चुके हैं, कि कंपनी चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रही है। वहीं उनके द्वारा किए आज ट्वीट में ओला लोगो के साथ प्रदान की गई हैचबैक इलेक्ट्रिक कार की तस्वीर दिखाई दे रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 25 Jan 2022, 6:35 PM IST

ola_electric_car_image-amp.jpg

Ola Electric Car Renderd Image

ओला इलेक्ट्रिक कार को लेकर भारतीय कार बाजार में लंबे समय से चर्चा का बाजार गर्म है, जिसमें घी डालते हुए के कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने आज अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को लेकर एक पोस्ट साझा की है, खास बात यह रही कि पोस्ट के साथ एक कार की इमेज भी साझा की है। बताते चलें, कि अग्रवाल ने पहले ऑन रिकॉर्ड कहा था कि कंपनी चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम करेगी। वहीं उनके ट्वीट में ओला लोगो के साथ प्रदान की गई हैचबैक इलेक्ट्रिक कार की तस्वीर दिखाई दे रही है।


तस्वीर में इस कार का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक दिखता है। फिलहाल यह एक रेंडर डिजाइन है, जिसके प्रोडक्शन वर्जन में कई बदलाव होने की संभावना है। बता दें, ओला इलेक्ट्रिक रोजमर्रा के उपयोग के लिए किफायती दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों पर दांव लगा रही है, जबकि कंपनी लग्जरी सेडान और बड़े पिकअप ट्रक से अभी दूर है।


बीते साल कंपनी ने लॉन्च किए दो स्कूटर

कंपनी ने पिछले साल के अंत में भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। अपनी स्कूटर रेंज में कंपनी द्वारा दो मॉडल ओला एस 1 और ओला एस 1 प्रो को उतारा गया। हालांकि कंपनी के लिए इस स्कूटर का भारत में सफर काफी चुनौती पूर्ण रहा। क्योंकि कंपनी ने अपने शुरुआती खरीदारों को इलेक्ट्रिक स्कूटर देने के लिए संघर्ष किया है। लॉन्च के कुछ दिनों बाद ग्राहकों ने खराब बैटरी रेंज और उन फीचर्स के स्कूटर में ना होने की शिकायत की ( जिनका वादा किया गया था।) जिस पर ओला ने बाद में घोषणा की है, कि वह अपने S1 ग्राहकों को S1Pro हार्डवेयर में अपग्रेड करेगी।



ये भी पढ़ें : Tata Tiago CNG Vs Maruti WagonR: वैगनआर माइलेज में अव्वल तो टियागो में मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स, जानें आपके लिए कौन-सी CNG कार है परफेक्ट

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ओला की मौजूदा 'फ्यूचर फैक्ट्री', जिसकी दावा वार्षिक क्षमता 10 मिलियन यूनिट होगी केवल दोपहिया इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए है। कंपनी द्वारा दिए गए बीते बयानों के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक कार को तैयार करने के लिए एक अलग कारखाने की आवश्यकता होगी। फिलहाल Ola Electric car की लॉन्च पर कोई घोषणा नहीं की गई है।



ये भी पढ़ें : Bike Riding Tips: अपनी बाइक को सड़क पर चलाते समय हमेशा अपनाएं ये तरकीब, दुर्घटना रहेगी दूर