30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Suzuki Baleno 2022: एड शूट के दौरान दिखी इस नई प्रीमियम हैचबैक की पहली झलक, जल्द होगी एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च

मारुति सुज़ुकी की मौजूदा प्रीमियम हैचबैक Baleno को कंपनी जल्द ही नए अवतार में पेसक करने वाली है। हाल ही में एक एड-शूट के दौरान इस कार को पहली बार ऑफिशियली देखा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Dec 2021, 5:03 PM IST

baleno-facelift.jpg

Baleno Facelift

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी (Maruti Suzuki) भारतीय मार्केट में अपनी सबसे ज़्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक बलेनो (Baleno) को जल्द ही एक नए फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन इसकी लॉन्चिंग से पहले हाल ही में देश में इसकी पहली झलक देखने को मिली है। एक एड-शूट के दौरान हाल ही में इस नई कार को देखा गया है।


डिज़ाइन और फीचर्स

मारुति सुजुकी की तरफ से इस नई हैचबैक में शार्प हेडलाइट्स और हेडलैम्प्स के साथ नई फ्रंट ग्रिल और नई डिज़ाइन का बम्पर देखने को मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस कार में Apple CarPlay, Android Auto, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और अन्य कई शानदार और एडवांस फीचर्स इस कार में देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Tata से लेकर Toyota तक, अगले महीने बाज़ार में आ रही हैं ये 5 जबरदस्त गाड़ियां, एडवांस फीचर्स के साथ मिलेगा शानदार माइलेज

इंजन और ट्रांसमिशन

बलेनो फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर डुअल जेट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस मिलेंगे। साथ ही ऑटोमैटिक के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलेगा।

IMAGE CREDIT: Neil Dave and Ravi Panchol


कब हो सकती है लॉन्च?

एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 2022 के शुरू में इस फेसलिफ्ट एडिशन को लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें - न हाथ, न पैर, फिर भी नहीं मानी हार! इस शख्स के जज़्बे को आनंद महिंद्रा ने भी किया सलाम

कितनी कीमत चुकानी होगी?

लॉन्चिंग टाइमलाइन की ही तरह कंपनी ने अब तक बलेनो फेसलिफ्ट की कीमत के बारे में भी किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। पर रिपोर्ट के अनुसार इस नई कार को खरीदने के लिए 6.2 लाख रुपये से लेकर 9.5 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते है।