नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ( Maruti Suzuki ) ने कुछ समय पहले ही मार्केट में अपनी कॉम्पैक्ट सेडान मारुति सुजुकी डिजायर ( maruti dzire ) का नया वैरिएंट लॉन्च किया था जिसे ग्राहकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कंपनी ने 10 साल पहले इस कार को लॉन्च किया है और तब से लेकर अब तक इस कार के ग्राहक लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और अब बिक्री की बात करें तो इस कार के 19 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स मार्केट में बिक चुके हैं।