नई दिल्ली: अपनी पूरी फैमिली को एक साथ कार में बिठाकर घूमने जाने की फीलिंग ही अलग होती है।लेकिन अक्सर इन कारों की कीमत हमें छोटी कार खरीदने पर मजबूर कर देती है। अगर आप भी किफायती लेकिन बड़ी कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।मारुति अपने कस्टमर्स को रिझाने के लिए धांसू ऑफर लेकर आई है। दरअसल मारुति वैगन आर कार पर पूरे 70 हजार रूपए की छूट दे रही है।