नई दिल्ली: मशहूर कार निर्माता कंपनी Maruti suzuki ने अपनी बेस्ट सेलिंग कार baleno का हाइब्रिड वर्जन पेश किया है। स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली ये कार 1.2 लीटर ड्युअलजेट, ड्युअल वीवीटी बीएस-6 इंजन के साथ आएगी । इस कार को नेक्सा डीलरशिप पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध करवाया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि नए इंजन के आने से अब ये कार पेट्रोल की बचत कराएगी यानि कस्टमर्स के लिए ये कार पहले से कहीं किफायती हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं कि हाइब्रिड अवतार में आने पर इस कार में अब कस्टमर्स को क्या नया मिलेगा।