2023 भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए एक बड़ा साल होने की पूरी संभावना है। ऐसे में देश-विदेश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी (Maruti Suzuki) इस साल देश में कई नई गाड़ियाँ लॉन्च करने की तैयारी में है। इस समय देश में मारुति सुज़ुकी के लाइनअप में करीब 17 मॉडल्स हैं। इनमें से एक मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) भी है। स्विफ्ट कंपनी की सबसे पॉपुलर हैचबैक में से एक है और देश की जनता इसे काफी पसंद भी करती है। अब जल्द ही कंपनी इस शानदार हैचबैक को एक नए अंदाज़ में पेश करके धूम मचाने की तैयारी में है।