Used Cars Under 3 Lakh : बीते साल से देश की अर्थव्यवस्था लगातार पीछे की ओर कदम बढ़ा रही है, नतीजन कारों की मांग और आपूर्ति में संतुलन बना मुश्किल हो गया है, जिसके पीछे बड़ी वजह है, दुनिया भर में आई सेमी कंडक्टर चिप की कमी। जहां नई कारों को खरीदने वाले लोग महीनों तक अपने वाहन की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं पुरानी कारों का बाजार रोशन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुरानी कारों की कीमतों में बीते एल साल में करीब 8 से 10% का इजाफा देखाा गया है, खैर, इन सब के बीच आज भी यूज्ड कारों की कीमत ज्यादात्तर लोगों के बजट में आ जाती है, अगर आप भी एक यूज्ड कार को लेने के इच्छुक हैं, तो यह लेख आपके लिए है, हम आपको बताने जा रहे हैं, देश में मौजूद कुछ किफायती यूज्ड कारों की डिटेल।