23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्रि के मौके पर इन SUV कारों पर मिल रही है लाखों की छूट, जानें कौन-कौन हैं ऑप्शन

कंपनियां नवरात्रि के मौके पर बड़ी कारों यानि एसयूवीज पर भारी डिस्काउंट ऑफर लेकर आ रही हैं।तो अगर आप भी suv खरीदने का प्लान

2 min read
Google source verification
tata car

नवरात्रि के मौके पर इन SUV कारों पर मिल रही है लाखों की छूट, जानें कौन-कौन हैं ऑप्शन

नई दिल्ली: भारत में हर चीज को धर्म से जोड़कर देखा जाता है फिर चाहे वो घर खरीदना हो या कार, जैसे आजकल श्राद्ध पक्ष की वजह से बाजार में मंदी छाई हुई है, लेकिन इस मंदी के बाद नवरात्रि के मौके पर शॉपिंग करने के लिए लोगों ने अभी से लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। कंपनियां भी अपनी स्ट्रेटेजी इन सब बातों को ध्यान में रखकर प्लान करती हैं।

मारुति की इस फैमिली कार पर मिल रहा है पूरे 75000 रुपए का डिस्काउंट, 1 लीटर में चलती है 25 किलोमीटर

इस बार भी ऐसा ही कुछ है। कंपनियां नवरात्रि के मौके पर बड़ी कारों यानि एसयूवीज पर भारी डिस्काउंट ऑफर लेकर आ रही हैं।तो अगर आप भी suv खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है-

Hyundai tuscon-

ह्युंडई की इस कार पर कंपनी पूरे 1.5 लाख का छूट दे रही है। आपको बता दें कि tuscon Hyundai की सबसे महंगी suv कार है। इस suv कार में कई फीचर्स और बेहतर केबिन रूम दिया गया है। इसके अलावा इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प भी दिया गया है। ड्राइविंग करने में भी यह एसयूवी काफी बेहतर है। आपको मालूम हो कि इस कार का मुकाबला जीप कंपास और होंडा CR-V से है।

टाटा हेक्सा-

छूट- 1 लाख रूपए

टाटा हेक्सा 7-सीट एसयूवी सेगमेंट में अपने प्रीमियम इंटीरियर्स और बेहतर केबिन स्पेस के चलते काफी फेमस है। अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस ट्रिप्स के लिए एक बेहतर एसयूवी चाहते हैं तो हेक्सा के डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। टाटा मोटर्स के डीलर्स कई स्थानों पर अपनी इस एसयूवी पर 90,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रहे हैं।

जीप कंपास-

छूट- 60000 रूपए

जीप द्वारा बनाई गई यह एसयूवी काफी मजबूत और पावरफुल है। क्रैश टेस्ट में भी इस कार ने काफी अच्छा परफार्म किया है।हालांकि, इस कार में डीजल-ऑटोमैटिक विकल्प ना होने के बाद भी कंपास की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है जो इस कार के लिए लोगों की बढ़ती दीवानगी का सुबूत है। इस एसयूवी पर रेंज के हिसाब से 60,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।