निसान के वी प्लैटफॉर्म पर बेस्ड इस गाड़ी को फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेचा जाता है। बताया जा रहा है कि भारत में बिकने वाली गाड़ी एमओ प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। फिलहाल इस प्लैटफॉर्म पर रेनॉल्ट डस्टर, रेनॉल्ट लॉजी और रेनॉल्ट कैप्चर बन रही हैं। इस तरह से ये गाड़ी भी भारत में ही तैयार की जाएगी और जिस कारण इसकी कीमत कम होगी और लोग इस कार को अधिक से अधिक खरीदेंगे। भारत में इस गाड़ी का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, ये गाड़ी इस साल दिसंबर माह में लॉन्च की जा सकती है।