
लग्जरी फीचर्स से लैस Renault Kwid को देखकर कोई भी हो जाएगा दीवाना, कीमत 3 लाख से भी कम
नई दिल्ली:Renault India ने बीते बुधवार को अपनी पॉपुलर कार kwid का अपग्रेडेड मॉडल लॉन्च किया, इस कार की लॉन्चिंग के बाद अब इसके फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है, दरअसल इस कार में जो फीचर्स दिए गए हैं वो फर्स्ट इन क्लास है, ये फीचर्स आपको इस सेगमेंट की किसी भी कार में नहीं मिलेंगे। इस रेंज में आपको ऐसे फीचर्स वाली कार मिलना काफी मुश्किल है।
अगर बात करें इस कार के फर्स्ट इन क्लास फीचर्स की तो इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, टचस्क्रीन मीडिया नैविगेटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर आर्म रेस्ट, और 4साल/1 लाख की वारंटी भी मिल रही है। वहीं बेस्ट इन क्लास फीचर्स में आपको शानदार 300 लीटर का Boot Space, 180 mm की ग्राउंड क्लियरेंस के साथ बेहतरीन केबिन स्पेस मिलता है वहीं इसके टॉप वेरिएंट में पावर स्टीयरिंग, 3 और 4 स्पीड मैनुअल एसी, इंजन इमोबिलाइज़र, ब्लूटूथ और टेलीफोनी, फ्रंट स्पीकर और 12 वोल्ट के पावर सॉकेट भी दिए गए है ।
स्पेसीफिकेशन
kwid में 800cc का इंजन लगाया गया है जो 52bhp और 72Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट में 999cc इंजन लगा है जो 67bhp and 91Nmका टॉर्क जनरेट करता है।इसमें 28 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया गया है।
फीचर्स
2018 रेनॉल्ट के ख़ास फीचर्स की बात करें तो इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, टचस्क्रीन मीडिया नैविगेटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर आर्म रेस्ट, और 4साल/1 लाख की वारंटी भी मिल रही है। इसके अलावा आपको इस कार में वन-टच लेन चेंज इंडिकेटर, रेडियो स्पीड बेस्ड वॉल्यूम कंट्रोल और सेसंर्ड सीट बेल्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
वहीं अगर स्पेस की बात करें तो आपको इस कार में 300 लीटर का Boot Space, 180 mm की ग्राउंड क्लियरेंस के साथ बेहतरीन केबिन स्पेस मिलता है जिसमें कार चलाने वाले और इसमें बैठने वालो को पूरी कम्फर्ट मिलती है। यह कार उन लोगों को ख़ास पसंद आएगी जिन्हें कार चलाते समय स्पेस की दिक्कत होती है। इस कार में 180 mm का ग्राउंड क्लियरेंस भी दिया गया है।
इन नए फीचर्स के साथ हुई है लॉन्च
Kwid के 2018 मॉडल में सीट बेल्ट के साथ ELR यानि इमरजेंसी लॉकिंग रिटैक्टर दिया है। यानि अचानक ब्रेक लगने पर भी पैसेंजर्स को झटका नहीं लगेगा।
कार के rxl वेरिएंट में पॉवर विंडो, रीमोट सेंट्रल लॉकिंग, फॉग लैंप्स और फुल व्हील कवर्स जैसे फीचर्स दिये गए हैं।
मिड वेरिएंट में ग्रिल पर क्रोम दिया गया है।इसके अलावा 12 वोल्ट का सॉकेट और रियर पॉर्किंग कैमरा दिया गया है।
Kwid Climber जो कि इसका सबसे महंगा वेरिएंट है इसमें पैसेंजर्स के लिए आर्म रेस्ट फीचर भी दिया गया है। ऑटोमैटिक वेरिएंट में ट्रैफिक असिस्ट नाम का फीचर भी दिया है। ये फीचर रेडी गो, ऑल्टो के-10 और टाटा टियागो जैसी ऑटोमैटिक कारों में ये फीचर पहले से आ रहा है।
इन कलर्स में मिलेगी कार
नई क्विड Red, Planet Grey, Moonlight Silver, Ice Cool White, Outback Bronze and Electric Blue जैसे 6 रंगों में मिल रही है।
कीमत- क्विड का बेसिक मॉडल जहां 2.66 लाख रू वहीं टॉप वेरिएंट 4.59 लाख रूपए (शो-रूम प्राइस) में मिलेगा।
इन कारों से हैं मुकाबला
Kwid का मुकाबला इस सेगमेंट की Redi-Go, Eon और Alto 800 से हैं। ऑल्टो800 और इऑन और रेडीगो की बादशाहत वाले मार्केट में क्विड के आने के बाद हलचल बढ़ गई है।
इंजन पावर के हिसाब से इऑन और स्पेस के हिसाब से रेनॉल्ट की क्विड सबसे आगे निकल जाती हैं।वहीं फीचर्स के मामले में भी क्विड सेगमेंट में सबसे आगे है। सात इंच का टचस्क्रीन और नेविगेशन सपोर्ट वाला इंफोटेंमेंट सिस्टम इसकी सबसे बड़ी खासियत है।वहीं नई क्विड के क्रीप फीचर, रियर पार्किंग सेंसर, ELR यानि इमरजेंसी लॉकिंग रिटैक्टर और पॉवर विंडो जैसे फीचर्स इसे दूसरी कारों से बेहतर बनाते हैं।
Updated on:
12 Aug 2018 04:12 pm
Published on:
11 Aug 2018 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
